रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी के साथ मुंबई पुलिस द्वारा किये गए व्यवहार का पूरे देश में पत्रकारों विरोध किया। आज अर्नब गोस्वामी के समर्थन में देशभर के पत्रकार संगठन खुलकर सामने आए।
           वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया और अन्य पत्रकार संगठनों ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के बाहर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी तादाद में मौजूद पत्रकारों ने पुलिस द्वारा पत्रकारों के दमन चक्र के खिलाफ आवाज बुलंद किया और अर्नब गोस्वामी की जल्द रिहाई की मांग की।
           नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया, दिल्ली पत्रकार संघ, वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया सहित अनेक संगठनों के सदस्य पत्रकारों के अलावा प्रमुख मीडिया संस्थानों के पत्रकार भी इस मौके पर मौजूद थे। अशोक श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, उमेश चतुर्वेदी, राकेश आर्य, संजय सिंह, हर्षवर्द्धन त्रिपाठी समेत लगभग डेढ़ सौ पत्रकारों ने भारतीय प्रेस क्लब से लेकर संसद के मुख्य द्वार के समीप तक मार्च भी निकाला।
           दिल्ली के अलावा देश के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन देखने को मिला। भोपाल,रांची, भदोही में भी पत्रकारों और आम लोगों ने अर्नब गोस्वामी के समर्थन में प्रदर्शन किया और उनकी जल्द रिहाई की मांग की।