आज बिहार विधानसभा चुनाव के सभी चरण का मतदान समाप्त हो गया है। 10 नवंबर को वोटों की काउंटिंग होगी। बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हुआ है। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों पर जीत मिलना जरुरी है।
          आज मतदान समाप्ति के बाद कई चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल की बात करे तो NDA और MGB में काँटे की टक्कर नजर आ रही है। अब बिहार मेँ डंका किसका बजेगा वो तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा। पर एग्जिट पोल में तेजस्वी की चमक साफ दिखाई दे रही है।
           टाइम्स नाउ-सी वोटर के पोल के मुताबिक NDA को 116, महागठबंधन को 120, LJP को 1 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।
           R Bharat-जन की बात सर्वे के मुताबिक NDA को 91-117, महागठबंधन को 118-138, LJP को 5-8 और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं।
           न्यूज़ x – डी वी रिसर्च के मुताबिक NDA को 110-117, महागठबंधन को 108-123, LJP को 4-10 और अन्य को 8-23 सीटें मिल सकती हैं।
           इंडिया टुडे एक्सिस-माई-इंडिया के एग्जिट पोल में NDA को 69-91, महागठबंधन को 139-161, LJP को 3-5 और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।
           दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में NDA को 120-127, महागठबंधन को 71-81, LJP को 12-23 और अन्य को 19-27 सीटें मिल सकती हैं।
           CNN न्यूज़ 18 – टुडेज चाणक्य के मुताबिक NDA को 55, महागठबंधन को 180, LJP को 0 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।
           एबीपी न्यूज- सीवोटर के सर्वे में NDA को 104-128, महागठबंधन को 108-131 सीटें, LJP को 1-3 सीटें और अन्य को 4-8 सीटों का अनुमान जताया गया है।
           TV9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में NDA को 115,महागठबंधन को 120,LJP को 4 सीटें और अन्य के खाते में भी 4 सीटें जाने का अनुमान है।