कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। तभी उनको उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रेटर नोएडा पर रोक दिया गया । लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी जिद पर अडिक रहे और पैदल मार्च कर के हाथरस की ओर निकल पड़े । बाद में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इसी दौरान पुलिसकर्मी, राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं बीच कहासुनी हो गई। यहाँ पुलिसकर्मी, राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं बीच थोड़ी झटपट भी हो गई। बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनको अभी हिरासत में लेकर बुध्द इंटरनेशनल सर्किट हाउस के गेस्ट हाउस में रखा है।
           हाथरस की घटना के बाद इसके ऊपर अब राजनिति तेज हो गई है। आज यहाँ पे यमुना एक्सप्रेस वे पे आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी जमा हो गए थे। जिला प्रशासन हाथरस ने यहाँ पीड़िता के घर पर किसी के भी जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई। घर का इलाका बेरिकेडिंग करके सील किया। इसके साथ ही पूरे जिले में धारा-१४४ लागू कर सीमाएं सील कर दी गई हैं। यहाँ अब मीडिया की एंट्री पर भी रोक दी गई है।

आणखी बातम्या

बाबरी मशीद पाडल्याच्या प्रकरणी सर्व आरोपी विशेष सीबीआय न्यायालयातून निर्दोष मुक्त.

केंद्राच्या कृषिविषयक कायद्यांच्या अंमलबजावणीसंदर्भात मंत्रिमंडळ उपसमिती स्थापण्याचा निर्णय.

हाथरस की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ती देसाई ने युपी सरकार पर साधा निशाणा.

आजचा न्यायालयाचा निकाल हा प्रभूरामावर असलेल्या श्रद्धेचा विजय आहे: माजी केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी