हाथरस हुए लड़की के साथ सामूहिक अत्याचार की घटना पर योगी सरकार निशाने पर आ गई है। इस मामले में विपक्ष ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। महाराष्ट्र में महिलाओं हक्क के लिए आंदोलन चलाने वाली तृप्ती देसाई जो एक सामाजिक कार्यकर्ता तथा भूमाता ब्रिग्रेड की संस्थापक है। जिन्होंने पहले भी महिलाओं के हक्क में शनि शिंगणापुर आंदोलन और केरल में शबरीमाला मंदिर आंदोलन चलाया है। उन्होंने भी अब युपी सरकार के ऊपर संतप्त सवाल खड़े किये है। उन्होंने एक वीडीयो द्वारा बयान जारी किया है।
           उन्होंने कहा “पहले उन्नाव और अब हाथरस में जो लड़की के साथ सामूहिक अत्याचार किया गया वो किसी के साथ नहीं होना चाहिए। युपी में जो सामूहिक अत्याचार दरींदो द्वारा हो रहें उस पर युपी के मुख्यमंत्री और युपी पुलिस की भुमिका पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा “राम मंदिर तो हमें भी चाहिए, पर युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी को मैं कुछ सवाल करना चाहती हूँ। “योगी जी क्या करोगे राम मंदिर बनाकर जब आप के आंगण मे पल रही सीता ही सुरक्षित नही है?” क्या कर रहे है यूपी के मुख्यमंत्री और पुलिस? कब इन दरिंदो के पोस्टर चौराहे पर लगेंगे? कब इनको फांसी पर लटकाया जायेगा? जब आप युपी को महिलाओ के लिए सुरक्षित करेंगे, तब श्रीराम भी खुश होंगे।”